
छतरपुर। जहां एक ओर दशहरा पर रावण दहन के बाद एक दूसरे को पान खिलाकर लोग शुभकामनाएं एवं दशहरा की राम राम बोल रहे थे वहीं दशहरा पर नशे की हालत में आवारा मजनूओं को लड़की को छेडऩा महंगा पड़ गया। लडकी ने आवारा मजनू पर चप्पलें बरसा दीं। स्थानीय लोगों ने लड़की को चिल्लाते हुए देखा तो आवारा तत्वों की मारपीट कर दी। नशे की हालत में आवारा तत्वों द्वारा लड़की से पान खिलाने और आपत्तिजनक कमेंट की बात कहते हुए छेडख़ानी कर रहे थे। शराब के नशे में धुत मजनू को लड़की से पान मांगना महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने छेडख़ानी करने वाले आवारा लड़कों को पकड़कर थाने ले गई। आवारा तत्वों ने लड़की से माफी मांगी। सड़क से लेकर थाने तक कई घंटे ड्रामा चलता रहा।








