Home डेली न्यूज़ शराब लेने गए युवक के साथ की मारपीट

शराब लेने गए युवक के साथ की मारपीट

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के लवकुश नगर जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टिकरी निवासी नत्थू पिता बब्बू राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि उसी गांव में रहने वाला दुलीचंद राजपूत शराब बेचता है बुधवार की रात करीब 8:30 बजे वह दुलीचंद के पास शराब लेने गया था दुलीचंद ने शराब पी रखी थी जिससे नशे में दुलीचंद और उसके बेटे ने डंडों और पत्थरों से नत्थू के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी लगते ही नत्थू के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में कंधे पर लादकर कर कुछ दूर पैदल चले मगर कोई वाहन न होने की वजह से परिजनों ने घायल अवस्था में नत्थू को गांव में ही रख लिया। वहीं दौरे पर निकले राज्य मंत्री एवं चंदला विधायक दिलीप अहिरवार ने मौके पर जमा भीड़ को देखा तो अपने वाहन को खड़ा करवा कर जानकारी ली तभी घायल पड़े शख्स को अपने ही वाहन में रखवा कर चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है जहां युवक का उपचार जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here