Home डेली न्यूज़ पूर्व विधायक पर लगाए लोगों को झूठा फंसाने के आरोप

पूर्व विधायक पर लगाए लोगों को झूठा फंसाने के आरोप

44
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर। मंगलवार को लवकुशनगर क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी से आए लोगों ने एसपी को आवेदन देते हुए उसके छोटे भाई को पूर्व विधायक द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। पीडि़त ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जाए।ग्राम मुडेरी निवासी अवधकांत गर्ग ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि विगत 14 अगस्त को जीतेन्द्र मिश्रा नामक व्यक्ति के साथ कोई घटना घटित हुई थी जिसकी रिपोर्ट लवकुशनगर थाने में दर्ज की गई थी। उक्त रिपोर्ट दर्ज कराने में पूर्व विधायक राजेश प्रजापति ने जबरन उसके छोटे भाई पप्पू गर्ग, उसके पिता एवं एक अन्य बबलू मिश्रा का नाम लिखवाया है जबकि ये लोग घटना के वक्त वहां मौजूद भी नहीं थे। श्री गर्ग ने बताया कि राजेश प्रजापति द्वारा क्षेत्र के कई लोगों पर झूठे प्रकरण दर्ज कराए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम मुड़ेरी में हुए सरपंच के चुनाव में पूर्व विधायक राजेश प्रजापति का साला विनय सिंह ने चुनाव लड़ा था और मेरे परिवार से चुनाव हार गया था तभी से पूर्व विधायक उनके परिवार से रंजिश मानते हैं और उनके परिवार व छोटे भाई के खिलाफ षडयंत्र रचकर उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने एसपी को ज्ञापन देकर मांग की है कि उनके भाई एवं परिवार के ऊपर दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here