Home डेली न्यूज़ जिले में साढ़े तीन लाख नए सदस्य बनाएगी भाजपा: चंद्रभान सिंह...

जिले में साढ़े तीन लाख नए सदस्य बनाएगी भाजपा: चंद्रभान सिंह गौतम

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत 3 सितंबर को जिले में की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र भान सिंह गौतम ने भाजपा जिला कार्यालय में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर किया गया था। इसके बाद 3 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता दी।इसी क्रम में छतरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र भान सिंह गौतम ने जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों को सदस्यता देकर जिले में महा सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिले में भाजपा का टारगेट साढ़े तीन लाख नए सदस्य बनाना है इसके लिए मण्डल और बूथ स्तर तक टीम गठित कर दी गई हैं। समय-समय पर छतरपुर नगर सहित जिले की अन्य तहसीलों के प्रमुख स्थानों पर बूथ बना कर लोगों को भाजपा की रीति नीति समझाकर पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम भी करेंगे।तीन चरणों में चलेगा सदस्यता अभियानजिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने बताया कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 2 से 25 सितंबर 24 तक और दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 25 सितंबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ठिलिया, रिक्शा चालक, मजदूर, व्यापारी और शिक्षकों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्यजिला सदस्यता प्रभारी सुरेन्द्र चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने और सक्रिय सदस्यता के लिए 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 6 से 8 सितंबर तक शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्रों पर जाकर सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार करेंगे। 11 से 17 सितंबर तक शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 25 से 30 सितंबर तक प्रत्येक मंडल की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द बुन्देला सह प्रभारी अरविन्द रावत सदस्यता अभियान के सह प्रभारी छवि लाल पटेल उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here