Home डेली न्यूज़ शराबी बेटे ने एंबुलेंस में हटाया मां का ऑक्सीजन मास्क, हुई मौत

शराबी बेटे ने एंबुलेंस में हटाया मां का ऑक्सीजन मास्क, हुई मौत

29
0
Jeevan Ayurveda

अस्पताल में शराबी ने जमकर किया हंगामा

बमीठा। थाना क्षेत्र में एक शराबी युवक की लापरवाही के कारण उसकी बीमार मां की जान चली गई। दरअसल बीमार महिला को खून की उल्टियां हो रही थीं, जिसके चलते उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में शराबी बेटे ने महिला का ऑक्सीजन मास्क हटा दिया, जिस कारण से उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई तथा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जब एंबुलेंस शव लेकर बमीठा अस्पताल पहुंची तो यहां भी शराबी ने जमकर हंगामा किया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम दुपारिया निवासी 62 वर्षीय इमरती देवी अहिरवार को बीते रोज खून की उल्टियां होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाई थी। जैसे ही एंबुलेंस इमरती देवी को लेने गांव पहुंची वैसे ही उसके शराबी बेटे संतोष अहिरवार ने शराब के नशे में हंगामा शुरु कर दिया, जिस कारण से करीब 1 घंटे तक इमरती देवी इलाज के लिए गांव में ही तड़पती रही। बाद में बमुश्किल शराबी संतोष अहिरवार ने अपनी बीमार मां इमरती देवी को एंबुलेंस में बैठने दिया और वह स्वयं भी उसी एंबुलेंस में सवार हो गया। इमरती देवी की हालत गंभीर होने के कारण एंबुलेंस के स्टाफ ने उसे ऑक्सीजन मास्क लगाया था, लेकिन रास्ते में जैसे ही महिला को खून की उल्टी हुई वैसे ही संतोष ने महिला का ऑक्सीजन मास्क हटा दिया, जिस कारण से इमरती देवी की हालत और अधिक बिगड़ गई और कुछ ही देर बार रास्ते में ही इमरती देवी ने दम तोड़ दिया। इमरती देवी की मौत होने के बाद एंबुलेंस चालक इमरती देवी को बमीठा अस्पताल ले गया, जहां शराबी संतोष ने जमकर हंगामा किया। बाद में गांव के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह बुंदेला और बमीठा पुलिस की समझाइश पर संतोष शांत हुआ तथा महिला के शव को दुपारिया गांव पहुंचाया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here