Home डेली न्यूज़ 20 हजार के इनामी हत्यारे को पुलिस ने पकड़ा

20 हजार के इनामी हत्यारे को पुलिस ने पकड़ा

120
0
Jeevan Ayurveda

चर्चित शिवम मिश्रा हत्याकाण्ड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। दिनांक 1 अगस्त 2024 की रात्रि थाना सिविल लाइन में शिवम मिश्रा उम्र 26 साल के गुम होने की रिपोर्ट पर गुमशुदगी कायम की गई थी। एसडीईआरएफ एवं पुलिस टीम के सर्च ऑपरेशन में गुमशुदा शिवम का शव धसान नदी में मिला था, पुलिस ने हत्या का अपराध पंजीबद्ध हुआ था।आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार द्वारा 20 हजार रूपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी दीपांशु पालिया व सह आरोपी राहुल विश्वकर्मा, मोहित रैकवार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हत्या में सम्मिलित अन्य आरोपी नीलेश अग्निहोत्री निवासी छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन, सउनि उमाशंकर त्रिपाठी, प्रआर राजू वर्मा, ब्रजेन्द गुप्ता, आर. पवन, हरेन्द, अजय सिंह, करन सिंह यादव, भूपत, दिनेश मिश्रा, साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here