Home डेली न्यूज़ पुलिस ने मुख्यालय में निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस ने मुख्यालय में निकाला फ्लैग मार्च

57
0
Jeevan Ayurveda

त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

छतरपुर। सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में एएसपी विक्रम सिंह एवं सीएसपी अमन मिश्रा के नेतृत्व में छतरपुर पुलिस द्वारा मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन छतरपुर से प्रारंभ होकर नया मोहल्ला होते हुए गांधी चौक, कोतवाली, महल तिराहा होते हुए छत्रसाल चौराहा में संपन्न हुआ।फ्लैग मार्च के दौरान नगर वासियों से आगामी पर्व शांतिपूर्ण मनाने हेतु अपील की गई एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां, विवादित टिप्पणी, आपत्तिजनक एवं प्रतिबंधित सामग्री की सूचना शीघ्र पुलिस कंट्रोल रूम एवं संबंधित पुलिस थाने में देने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में किसी भी तरह की आपत्तिजनक, विवादित पोस्ट शेयर ना करें। यदि कोई आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट करता है तो शीघ्र ही पुलिस को सूचित करें।फ्लैग मार्च में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत, थाना प्रभारी ओरछा रोड पुष्पेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी मातगुंवा उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, चौकी प्रभारी सटई उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, थाना कोतवाली सिविल लाइन थाना ओरछा रोड थाना मातगुंवा, थाना सटई, पुलिस लाइन का बल, विशेष सशस्त्र बल उपस्थित रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here