Home डेली न्यूज़ कृषि विभाग राजनगर ने किसानों को किया खरीफ बीजों का वितरण

कृषि विभाग राजनगर ने किसानों को किया खरीफ बीजों का वितरण

32
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। जिला कलेक्टर संदीप जीआर तथा उपसंचालक कृषि डॉ.के.के.वैद्य से प्राप्त निर्देशों के पालन में विकास खण्ड राजनगर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डॉ.डी.पी.चौबे के मार्गदर्शन में कार्यालय परिसर राजनगर में विकास खण्ड क्षेत्र के किसानों को खरीफ वर्ष 2024 में खरीफ फसलों के बीजों का पंजीयन उपरांत वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ.डी.पी.चौबे ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार क्षेत्र के किसानों को एम.पी.किसान ऐप में पंजीयन उपरांत खरीफ फसलों जैसे मूंग, अरहर, उड़द, मूंगफली, धान ज्वार जैसी फसलों के बीजों का वितरण किया जा रहा है साथ ही किसानों से अपील भी की जा रही है कि वे पोर्टल एम.पी.किसान ऐप पर जल्दी से जल्दी रजिस्ट्रेशन करके शासन की योजनाओं के अंतर्गत बीज प्राप्त कर लें साथ ही उन्नत खेती के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग राजनगर के निर्देशों का पालन करें जिससे किसान भाई विभाग द्वारा बताये अनुसार खेती करके खेती को लाभ का धन्धा बनायें और ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाएं। इस दौरान बी.के.श्रीवास्तव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजनगर, के.एल.रजक, अजय यादव, हर्षित लखेरा, नितिश तिरोले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।किसानों को हो रही पंजीयन में परेशानी, कई किसान भटक रहे पंजीयन के अभाव मेंराजनगर क्षेत्र के अंतर्गत भगवान चरण पटेल निवासी उमरया,रामप्रकाश पटेल निवासी उमरया, रनमत सिंह यादव निवासी मऊ मसनियां तथा महाप्रसाद द्विवेदी निवासी लखेरी ने बताया कि वे लगातार पंजीयन का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पंजीयन नहीं हो पा रहा है। बीज न मिलने के अभाव में वे खेत बुआई नहीं कर पा रहे हैं उन्हें दूसरे किसानों की तरह निजी दुकानों से बीज खरीदना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 90 से 95 फीसदी बुबाई हो चुकी है। किसानों ने अपने स्तर पर बीजों का प्रबंध किया है। इस संबंध में कृषि विभाग से जुड़े लोगों ने बताया कि विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी किसानों के पंजीयन में मदद कर रहे हैं। उक्त किसानों के लिए भी प्रयास किया गया लेकिन पोर्टल एम.पी.किसान ऐप में तकनीकी खराबियों के कारण पंजीयन नही हो पा रहे हैं वे किसानों के पंजीयन हेतु लगातार प्रयासरत हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष किसानों को बिना रजिस्ट्रेशन के खरीफ फसलीय बीजों का वितरण नहीं किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here