Home डेली न्यूज़ यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी कर रहे प्रशिक्षित ट्रैफिक वार्डन

यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी कर रहे प्रशिक्षित ट्रैफिक वार्डन

37
0
Jeevan Ayurveda

दुर्घटना से बचाव और यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान ट्रैफिक वार्डन चलाया जा रहा है, जिसमें शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सड़क दुर्घटना से बचाव, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ शहर के चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी भी कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक वार्डन के रूप में कार्य करने के लिए गत 7 जुलाई को इच्छुक प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया था। यातायात व्यवस्था में कार्य करने हेतु सम्मिलित प्रतिभागियों को 8 जुलाई को प्रशिक्षित किया गया और इसके बाद मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में यातायात पुलिस के साथ शहर के मुख्य चौराहे, बस स्टैंड और बाजार परिसर सहित अन्य मार्गों पर ड्यूटी कर यातायात व्यवस्था बनाने में भागीदारी की। इसके साथ ही विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में जाकर यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here