
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में सोमवार को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुकवां में पुराने प्राईमरी स्कूल के पीछे एक व्यक्ति गंभीर वारदात करने की नियत से कट्टा कारतूस लिये घूम रहा है। थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम सुकवा के पुराने प्राईमरी स्कूल के पीछे पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। संदेही ने अपना नाम अतुल सिंह गौर उम्र 25 साल निवासी सुकवां का होना बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुये कट्टा एवं 2 कारतूस को कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपी आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।









