Home डेली न्यूज़ यातायात पुलिस ने थाने में चैक किए स्कूली वाहन

यातायात पुलिस ने थाने में चैक किए स्कूली वाहन

27
0
Jeevan Ayurveda

स्कूल विद्यालयों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुरअगम जैन ने शैक्षिक संस्था संचालकों को बच्चों के आवागमन में सुरक्षा हेतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अधिकृत वाहन उपयोग हेतु दिए है। सुरक्षा की दृष्टि से शासन द्वारा जारी नियमों एवं निर्देशों के पालन हेतु सभी थाना प्रभारी एवं यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालयों में जाकर एवं पृथक पृथक चेकिंग प्वाइंटों में विद्यालय वाहनों की जांच की गई। विद्यालय में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्राथमिक उपचार किट, गति नियंत्रण यंत्र, अग्निशमन यंत्र, वाहनों के दरवाजे, वाहनों की बॉडी, दस्तावेज, चालक का लाइसेंस इत्यादि चेक किए गए। यातायात थाना प्रभारी द्वारा संस्था संचालकों, वाहन चालक एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा में लगे स्टाफ को बच्चों को परिचय प्रदर्शित करने की अनिवार्यता के विषय में समझाया, साथ ही वाहनों में आकस्मिक सेवा संपर्क नंबर एवं संबंधित संपर्क नंबर वाहनों में अंकित करने हेतु हिदायत दी गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here