Home डेली न्यूज़ महिला नेत्री ने लाइव में तोड़ी मर्यादा

महिला नेत्री ने लाइव में तोड़ी मर्यादा

97
0
Jeevan Ayurveda

एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकार

छतरपुर। पिछले दो दिनों से नौगांव निवासी भाजपा नेत्री भारती साहू द्वारा शहर के कुछ पत्रकारों पर अनर्गल आरोप लगाते हुए फेसबुक लाइव के माध्यम से अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा नेत्री के इस कृत्य से नाराज पत्रकारों ने सोमवार को एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।पत्रकार एवं अधिवक्ता लखन राजपूत ने बताया कि अधिमान्य पत्रकार मुरसलीन खान, अखिलेश पटैरिया और पुष्पेंद्र दीक्षित द्वारा नौगांव निवासी भाजपा नेत्री भारती साहू के खिलाफ कुछ समाचारों का प्रकाशन अपने-अपने चैनल और समाचार पत्रों में किया गया था। पत्रकारों द्वारा किए गए समाचार प्रकाशन से नाराज होकर भाजपा नेत्री भारती साहू द्वारा पिछले दो दिनों से लगातार फेसबुक लाइव के माध्यम से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। भारती साहू द्वारा दिए जा रहे भड़काऊ बयानों से जिले का धार्मिक माहौल बिगडऩे की संभावना है, जिसे ध्यान में रखकर सोमवार को जिले के आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए भारती साहू द्वारा किए गए कृत्य को गंभीरता से लेकर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here