Home डेली न्यूज़ श्रीराम नाम बैंक में किया हनुमान चालीसा पाठ

श्रीराम नाम बैंक में किया हनुमान चालीसा पाठ

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने 121 करोड़ श्री हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया था। श्री हनुमान जन्म महोत्सव के  उपलक्ष्य में देश दुनिया में मौजूद हिन्दू धर्मावलंबियों से हनुमान चालीसा का पाठ पढऩे का आग्रह किया गया। लोगों ने इस आग्रह को स्वीकार किया और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए फेसबुक, यूट्यूब पर जानकारी भी साझा की है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय में चौपाटी में स्थित श्रीराम नाम बैंक में भी श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म की बेला जन-जन तक पहुंचाने और लोगों में सनातन के प्रति प्रेम पैदा करने के उद्देश्य से बागेश्वर महाराज ने जो संकल्प लिया है उसमें हम सबको भागीदार बनना है। उन्होंने बताया कि श्रीराम नाम बंैक में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व की शांति की कामना की गई। इस अवसर पर पं. राजकुमार अवस्थी, कमल अवस्थी, हर्ष शुक्ला, प्रिंस साहू, अनुजय पाठक सहित अन्य धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here