Home डेली न्यूज़ युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार

137
0
Jeevan Ayurveda

धार्मिक आयोजन में कहा-सुनी के बाद हुई थी घटना
छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुकवां में तीन दिन पहले करीब आधा दर्जन लोगों एक युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना कारित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
नौगांव थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को सुकवां निवासी बृजेन्द्र उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, सानू उपाध्याय, धर्मेन्द्र उपाध्याय और संतोष उपाध्याय ने धार्मिक आयोजन के दौरान कहा-सुनी होने के बाद गांव के कालका प्रसाद उपाध्याय उम्र 45 वर्ष के ऊपर कुल्हाड़ी और डण्डों से जानलेवा हमला किया था। कालका प्रसाद की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के विरुद्ध नौगांव थाना में धारा 307, 323, 324, 294, 506, 34 आईपीसी केक तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और उनकी तलाश शुरु की गई। तलाश के दौरान दो आरोपी अभय उर्फ सानू उपाध्याय उम्र 23 वर्ष और विजय उर्फ बृजेन्द्र उपाध्याय उम्र 22 वर्ष को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश अभी की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here