Home डेली न्यूज़ सर्राफा कारोबारियों के साथ हो रही वारदातों से नाराज व्यापारी

सर्राफा कारोबारियों के साथ हो रही वारदातों से नाराज व्यापारी

30
0
Jeevan Ayurveda

सर्राफा संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। पिछले कुछ महीनों से छतरपुर जिले में सर्राफा कारोबारियों के साथ अनेक आपराधिक वारदातें घटित हो रही हैं। इन वारदातों के सामने आने के बाद जिले भर के सर्राफा व्यापारी न सिर्फ अपराधियों से भयभीत हैं बल्कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज भी हैं। बुधवार को सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इन घटनाओं की याद दिलाते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जिले में सर्राफा व्यापारियों के साथ देवपुर तिगैला पर लूट, शांतिनगर कॉलोनी छतरपुर में हुई लूट, दो दिन पहले थाना मातगुवां के पास हुई लूट, राजनगर और बमीठा में हुई चोरी जैसी वारदातें सामने आ चुकी हैं। इन वारदातों के सामने आने के बाद भी पुलिस कई मामलों में न तो घटनाओं का खुलासा कर सकी और न ही आरोपी पकड़े गए। एसोसिएशन ने सर्राफा व्यापारियों को जरूरत के मुताबिक आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाईसेंस दिए जाने, छतरपुर के रामगली बजरिया इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने जैसी मांगें रखीं। इसके साथ ही एसोसिएशन ने कहा कि किसी चोरी के आरोपी द्वारा सर्राफा व्यापारियों की संलिप्तता यदि चोरी का माल खरीदने में बतायी जाती है तो पुलिस इस संबंध में पहले सर्राफा एसोसिएशन से संपर्क अवश्य करे। ज्ञापन के दौरान विनोद कुमार सोनी, दिलीप कुमार सोनी, विवेक असाटी, प्रमोद कुमार सोनी, सतीश सोनी, प्रवीण सोनी, अखिलेश सोनी, ओमप्रकाश सोनी, ब्रजेश सोनी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here