Home डेली न्यूज़ अवैध गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पुलिस ने...

अवैध गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

74
0
Jeevan Ayurveda

गांजा तस्करी में शामिल हैं पिता-पुत्र, दोनों पर मामला दर्ज
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के तहत संपूर्ण जिले में कार्रवायी की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजा का विक्रय करने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस को करीब डेड़ किलो अवैध गांजा मिला है। बताया गया है कि उक्त गांजा युवक के पिता ने उसे बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने पिता-पुत्र को आरोपी बनाकर मामला पंजीबद्ध किया है। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान टौरिया मोहल्ले में एक व्यक्ति के पास अवैध गांजा होने की सूचना उन्हें मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टौरिया मोहल्ला पहुंची जहां पुलिस को देखकर संदेही भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास कपड़े की सफेद थैली में अवैध गांजा मिला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मौसम खान उम्र 22 वर्ष निवासी टौरिया मोहल्ला बताया है। जप्त गांजा की तौल 1524 ग्राम है, जिसकी कीमत 22 हजार 500 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में मौसम खान ने बताया कि उक्त गांजा उसके पिता महबूब खान ने उसे बेचने के लिए दिया था। थाना कोतवाली में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मौसम खान को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि उसके पिता महबूब खान की तलाश की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी अरविंद कुजूर के अलावा उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा, मनोज साहू, दुबेश सोनकर, आरक्षक धर्मेंद्र, अभिषेक एवं विकास खरे की सराहनीय भूमिका रही।
ग्राम बरायच खेरा से पकड़ी गई 135 लीटर अवैध शराब
कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बरायचखेरा में चक्रधारी पटेल नामक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बरायच खेरा पहुंची। संबंधित स्थान की तलाशी लेने पर सनी माल्टेड व्हिस्की कंपनी की 15 पेटियां पाई गईं, जिनमें कुल 135 लीटर शराब थी। जप्त की गई अवैध शराब की कीमत 75 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा 34/2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरु की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here