Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार के चलते पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

तेज रफ्तार के चलते पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के चंदला कस्बे के समीप बंशिया मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने के कारण उसके चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम भगौरा गांव का रहने वाला भग्गू पुत्र छंगा अनुरागी उम्र 28 वर्ष किसी काम से अपना महिंद्रा ट्रैक्टर लेकर बंसिया की ओर जा रहा था। चूंकि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी, इसलिए व्यास बदौरा तिराहा के समीप उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पटल गया। चालक भग्गू ट्रैक्टर के नीचे दब गया था, जिस कारण से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची चंदला पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here