नौगांव। नगर के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले एक परिवार ने। पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाए थे कि हमारी बेटी को पहले फुसलाकर भगा ले गया और उसकी जान से मार दिया है 19 फरवरी को एक आवेदन के द्वारा थाना प्रभारी सतीश सिंह को लिखित आवेदन दिया जिसको लेकर थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम बनाकर मामले को संज्ञान में लिया और साइबर सेल की मदद से युवक एवं युक्ति को कटनी से बरामद किया। जब युवक एवं युवती से पूछताछ की गई तो बताया कि हम दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और हमने 19 तारीख को भाग कर प्रेम विवाह किया है हम केवल 18 वर्ष बालक होने इंतजार कर रहे थे और हम दोनों एक दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में रहेंगे पुलिस ने आज नौगांव एसडीएम कोर्ट में युवक एवं। लड़की को पेश किया हालांकि अवकाश होने की वजह से एसडीएम कोर्ट में बयान नहीं पुलिस ने लिए बयानों के अनुसार वह एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में रहना चाहते हैं और कोर्ट से शादी भी कर ली है लड़की ने कहा कि अब हम अपने पति के शादी रहेंगे। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी सतीश सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








