
नपा कर्मचारी रहे गायब, लोगों को नहीं मिल पाया लाभ
नौगांव। मध्य प्रदेश शासन की। महत्वपूर्ण। योजना का शुभारंभ नगरीय निकाय के द्वारा समाधान आपके द्वारा योजना का शुभारंभ 24 फरवरी को शिविर लगाकर किया जाना था जिसका नगरीय निकाय मध्य प्रदेश शासन द्वारा 21 तारीख को स्पष्ट आदेश जारी किए थे आदेश में स्पष्ट निर्देश थे कि इस योजना का प्रचार प्रसार किया जाए।शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय नौगांव में किया गया शुभारंभ होते ही कर्मचारी गायब हो गए नगर के आने वाले हितग्राही परेशान घूमते रहे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण से नगर के रहने वाले लोगों को इसका अधिक लाभ नहीं मिल पाया जबकि शासन की मंशा थी समाधान आपके द्वारा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाए लेकिन नगर पालिका सीएमओ की लापरवाही के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया हालांकि कार्यक्रम प्रभारी राकेश पाठक ने बताया कि टेंट भर बाहर लगा है कर्मचारी कमरों के अंदर बैठे हुए हैं लेकिन मजे की बात है कि जब टेंट लगाया गया कुर्सियां रखी गई बोर्ड लगाया गया तो कर्मचारियों को कमरे में बैठकर काम करना है कि टेंट के बाहर बैठकर काम करना था वार्ड निवासी ईश्वर लक्ष्मी मुकेश राकेश महिपाल आदि लोगों ने बताया कि जब हम नगर पालिका गए तो वहां पर कर्मचारी ही नहीं मिले जिससे हमें लाभ नहीं मिल पाया। इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ नीतू सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।









