Home डेली न्यूज़ भारतीय सफाई मजदूर संघ ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

भारतीय सफाई मजदूर संघ ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

83
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत रोज शहर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित संत रविदास जयंती के समारोह में भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य बाल्मीक ने वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार को 5 सूत्रीय ज्ञापन देकर निकायों में पदस्थ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। आदित्य ने राज्यमंत्री को बताया कि जिले के सफाईकर्मियों ने सितंबर माह में हड़ताल की थी और उस वक्त सफाईकर्मचारियों वेतन काटी गई थी। ज्ञापन में कटा हुआ वेतन दिलाने के अलावा ठेका प्रथा को खत्म करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी के समान वेतन देने, अनुबंध हटाने, नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने एवं समय से वेतन दिलाने की मांग की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here