Home डेली न्यूज़ पुरानी बुराई के चलते युवक को झूठे केस में फंसाने की कोशिश

पुरानी बुराई के चलते युवक को झूठे केस में फंसाने की कोशिश

47
0
Jeevan Ayurveda

युवक ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर की जांच की मांग
छतरपुर। मातगुवां थाना अंतर्गत ग्राम खडग़ांय के रहने वाले एक युवक ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए गांव के लोगों द्वारा उसे फर्जी लूट के केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है जिसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम खडग़ांय से आए युवक अतुल शर्मा तनय महेश शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी 24 को आवेदक घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था लेकिन उसकी ट्रेन छूट गई जिस कारण आवेदक छतरपुर में ही बस स्टेण्ड के पास स्थित बालाजी होटल में रूक गया था। उसी रात गांव के ही संदीप शर्मा, आशीष शर्मा तनय परशुराम शर्मा द्वारा लूट की झूठी घटना रची गई और मातगुवां थाने में आवेदक को झूठे लूट के केस में फंसाने के लिए शिकायत की गई। जब मातगुवां पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो घटना फर्जी निकली। इसके बावजूद भी पुरानी बुराई के चलते संदीप शर्मा, आशीष शर्मा उसे जबरन लूट के केस में फंसाने के लिए दबाव बना रहे हैं। आवेदक अतुल शर्मा ने परिवार के साथ एसपी को आवेदन देकर उसे फर्जी केस में न फंसाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here