
छतरपुर। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शीलिंग पब्लिक स्कूल में सोमवार को कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में बच्चों की परवरिश की चुनौती विषय पर आयोजित सेमीनार के मुख्य वक्ता भोपाल से आए डॉ अंकित गुप्ता थे। उन्होंने बच्चों की परवरिश को सही तरीके से करने के लिए नवीन खोजों और अविष्कारों की चर्चा की। जापानी तकनीक और यूएसए पेटेंट तकनीक का प्रयोग कर बच्चों की रुचियों को खोजने और उन्हें भविष्य के कैरियर मार्गों से मिलाने के तरीके बताए। सेमिनार में सीखने की प्रवृत्ति, प्राप्ति विधियाँ, और सहज गुणों के समझने के साथ-साथ महत्वपूर्ण कोटियों का मूल्यांकन करने के लिए आईक्यू, ईक्यू, सीक्यू और एक्यू जैसी विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया गया। यूएसए पेटेंट तकनीक से मनोबल, स्मृति, नींद की गुणवत्ता, आत्मसम्मान, ध्यान, तनाव, रचनात्मकता, और मानसिक शांति की गहराईयों का विश्लेषण किया गया। इसका उद्देश्य माता-पिता को बच्चे के पूर्णांकीय विकास की समझ प्रदान करना है ताकि वे अपने बच्चे के भविष्य में सही निर्णय ले सकें। कार्यक्रम में विद्यार्थी, अभिभावक गण एवं शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय के एमडी संजीव आर नगरिया, ऑफिस सुपरेन्टेन्डेन्ट सुषमा त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य ख्याति चतुर्वेदी ने अतिथि का सम्मान किया और पुष्प गुच्छ भेंट किया।








