Home डेली न्यूज़ अज्ञात कारणों से युवक ने किया सल्फास का सेवन, मौत

अज्ञात कारणों से युवक ने किया सल्फास का सेवन, मौत

31
0
Jeevan Ayurveda

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए धमकाने के आरोप

छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा कला के 25 वर्षीय युवक ने बुधवार की सुबह करीब 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। परिजन युवक को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मौत के बाद जिला अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के परिजनों ने उसकी ससुराल वालों पर धमकाने के आरोप लगाए हैं।मृतक के परिजन गोविंद कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को मृतक रवि पुत्र छोटेलाल कुशवाहा उम्र 25 वर्ष का किसी बात को लेकर उसकी पत्नी गीता कुशवाहा के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे उसकी ससुराल ग्राम गढ़ा थाना गुलगंज से करीब एक दर्जन लोग सूरजपुराकला आए और रवि को अपने साथ बड़ामलहरा ले गए। रात करीब साढ़े 9 बजे रवि वापिस अपने घर पहुंचा लेकिन उसने किसी से बात नहीं की और सोने चला गया। इसके बाद बुधवार की सुबह करीब 7 बजे रवि ने सल्फास दवा का सेवन कर लिया। जैसे ही घर के लोगों को इसकी जानकारी लगी वैसे ही वे रवि को बड़ामलहरा अस्पताल ले गए। बड़ामलहरा से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे यहां से भी रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन रवि को शहर के निजी अस्पताल में ले गए जहां रवि ने दम तोड़ दिया। दोपहर के वक्त जिला अस्पताल में रवि का पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को उसकी ससुराल से आए लोगों ने रवि को धमकाया, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि रवि का विवाह 10 जून 2023 को हुआ था और उसकी 9 माह की बेटी भी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here