Home डेली न्यूज़ फर्नीचर की दुकान में लाखों का सामान जला

फर्नीचर की दुकान में लाखों का सामान जला

23
0
Jeevan Ayurveda

जिला मुख्यालय पर सैफरॉन मैरिज गार्डन के समीप स्थित एक फर्नीचर की दुकान में रात के वक्त आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मशीनें पहुंच गई थीं, जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक श्याम बेन सहित अन्य पुलिस बल ने भी फायर ब्रिगेड के स्टाफ का सहयोग किया, जिसके चलते आसपास की दुकानों को आग से बचा लिया गया। बताया गया है कि दुकानों के पास ही एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, संभवत: इसी ट्रांसफार्मर में शॉट-सर्किट के कारण आग लगी है।  हालांकि फर्नीचर की जो दुकान पूरी तरह से तबाह हुई है उसके संचालक शेख गुड्डा ने किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जानबूझकर आग लगाने के आरोप लगाए हैं। शेख गुड्डा के मुताबिक उसकी दुकान में तकरीबन 5 लाख रुपए का फर्नीचर था जो जलकर खाक हो गया है। शेख गुड्डा का कहना है कि यही दुकान उसकी आय का मुख्य स्रोत थी और इसके नष्ट होने से वह पूरी तरह बर्बाद हो गया है। वहीं पड़ोसी दुकानदार आसिफ रजा की दुकान में रखा करीब 90 हजार का सामन जलकर नष्ट हुआ है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here