Home डेली न्यूज़ दिल्ली में मिली छतरपुर की लापता नाबालिग लड़की

दिल्ली में मिली छतरपुर की लापता नाबालिग लड़की

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विगत 13 दिसंबर को ओरछा रोड थाना पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश शुरु की। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लापता नाबालिक लड़की की दिल्ली से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। ओरछा रोड थाना प्रभारी निरीक्षक उपमा सिंह ठाकुर की टीम ने लड़की को सकुशल परिजनों तक पहुंचा दिया है। इसके साथ ही लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा सहायक उपनिरीक्षक भान सिंह घोष, चंपा अहिरवार, प्रधान आरक्षक राहुल पटैरिया, आरक्षक रज्जन, सत्यम, प्रधान आरक्षक संदीप तोमर साइबर सेल, महिला आरक्षक दीक्षा सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here