छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी ने 9 फरार आरोपियों को पकड़वाने या सूचना देने के संबंध में नगद पुरस्कार घोषित किया है फरार आरोपी विशला अहिरवार, अरविन्द उर्फ कल्लू अहिरवार, अरबिन्द अहिरवार, नीरज खटीक, मनोज खटीक, अरबिन्द खटीक निवासीगण ग्राम झमटुली थाना बमीठा, आकाश पिता शिवराम पटेल उम्र 22 साल एवं राधे उर्फ राधेश्याम सक्सेना पिता स्व. मुरलीधर सक्सेना उम्र 46 साल निवासी ग्राम ननौरा थाना श्रीनगर जिला महोबा (उ.प्र.) पर 3-3 हजार रूपए और एक अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है








