Home डेली न्यूज़ घर-घर जाकर दिया जा रहा रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता

घर-घर जाकर दिया जा रहा रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चूंकि यह अवसर संपूर्ण सनातन धर्मावलंबियों के लिए ऐतिहासिक है इसलिए समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी हर देशवासी को दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को छतरपुर की बालाजी बस्ती के असाटी मोहल्ला और कड़ा की बरिया क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समाजसेवियों ने घर-घर जाकर पत्रक और अक्षत देकर कार्यक्रम का न्यौता दिया। इसके साथ ही समाजसेवियों द्वारा शहरवासियों से 22 जनवरी के निद अपने घरों को सजाने और दीप जलाने का आग्रह भी किया जा रहा है। बालाजी बस्ती के रहवासी गिरजा पाटकर ने बताया कि सबसे पहले धनुषधारी मंदिर में अयोध्या से आए अक्षत कलश को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भालचंद नातू ने समाजसेवी योगेश सिन्हा, दीपेंद्र असाटी, अभिषेक असाटी, पंकज असाटी, बॉबी असाटी, आनन्द भार्गव आदि को सौंपकर घर-घर उनका वितरण करने के लिए रवाना किया

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here