Home डेली न्यूज़ टोल प्लाजा पर ट्रक बना आग का गोला, मची अफरा-तफरी

टोल प्लाजा पर ट्रक बना आग का गोला, मची अफरा-तफरी

9
0
Jeevan Ayurveda


बमीठा। झांसी-खजुराहो मार्ग पर स्थित एक टोल प्लाजा पर अचानक ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया और काफी देर तक जलता रहा। इस दौरान सुरक्षा संसाधनों की कमी के कारण स्थिति बेकाबू होती दिखी, जिसे स्थानीय लोगों ने निजी प्रयासों से जैसे-तैसे संभाला।
एनएच-39 पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर आज एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हैरान करने वाली बात यह रही कि टोल प्लाजा जैसे संवेदनशील स्थान पर आग बुझाने के पर्याप्त पुख्ता इंतजाम मौजूद नहीं थे। करीब एक घंटे तक ट्रक जलता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों ने निजी संसाधनों के जरिए आग बुझाई। गनीमत रही कि आग डीजल टैंक तक नहीं पहुंची। इस घटना के बाद करोड़ों का टोल वसूलने वाली कंपनी की आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here