Home डेली न्यूज़ पुलिस की नई पहल: एसपी अगम जैन ने गांव में किया रात्रि...

पुलिस की नई पहल: एसपी अगम जैन ने गांव में किया रात्रि विश्राम, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

6
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने ओरछा रोड क्षेत्र अंतर्गत महेवा ग्राम पंचायत के मुकरबा गांव में पहुंचकर रात्रि विश्राम किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।
इस दौरान उनके साथ एडिशनल एसपी आदित्य पटले भी मौजूद रहे। वहीं जिले के सभी थाना प्रभारी और एसडीओपी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के चयनित गांवों में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया और रात्रि विश्राम किया।
एसपी अगम जैन ने पूर्व में ही निर्देश दिए थे कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के एक गांव को चिन्हित कर वहां जाकर शाम को ग्रामीणों से संवाद करें और उनकी समस्याओं को सुनते हुए मौके पर समाधान का प्रयास करें।
मुकरबा गांव में आयोजित जनसंवाद के दौरान एसपी ने ग्रामीणों की पुलिस से जुड़ी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के सामने रखीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here