Home डेली न्यूज़ धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

7
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर शहर के नारायणपुर रोड स्थित परशुराम मंदिर में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर समिति द्वारा आयोजित संगीतमय कार्यक्रम और सम्मान समारोह में समूचा वातावरण धर्मममय हो गया। पूजन-अर्चन से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक विशाल भंडारे के साथ अनवरत जारी रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम के विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित संगीतमय सुंदरकांड और भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन गायकों ने भगवान परशुराम के शौर्य और पराक्रम का वर्णन करते हुए भक्ति रस की ऐसी धारा बहाई कि श्रद्धालु देर रात तक मंदिर परिसर में डटे रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रबुद्ध जनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस भंडारे में शहर के विभिन्न कोनों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने पूरी तत्परता के साथ व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे उत्सव का आनंद और बढ़ गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here