छतरपुर। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्मजयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। छतरपुर विधायक ललिता यादव के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री एवं नपा अध्यक्ष ज्योति चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व का अधिकारमुख्य अतिथि छतरपुर विधायक ललिता यादव ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके संघर्ष और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने लाड़ली बहना और मातृ वंदना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बहनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है।शिक्षा और समानता ही समाज को बदलने की सबसे बड़ी ताकतविशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता और न्याय दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों का अग्रदूत बताया। दोनों ही वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया।आंगनवाडिय़ों में शत-प्रतिशत बच्चों का होगा चिन्हांकनकार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन दो महत्वपूर्ण आयोजनों—आंबेडकर जयंती और नारी शक्ति अभियान पखवाड़ा—का अद्भुत समागम है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस पखवाड़े में महिला एवं बाल विकास विभाग सुनिश्चित करे कि 6 वर्ष तक का कोई भी बच्चा आंगनवाड़ी की सेवाओं से वंचित न रहे। सभी विभागों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही।प्रदर्शनी और हितलाभ वितरण: संबल योजना में 13 लाख की सहायता स्वीकृतइस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें संबल योजना में 6 दिवंगत हितग्राहियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं एक स्थाई दिव्यांग हितग्राही को 1 लाख रुपये (कुल 13 लाख) के स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।लाड़ली लक्ष्मी योजना में 14 बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 22 हितग्राहियों को वृद्धावस्था एवं नि:शक्तजन पेंशन के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया, छतरपुर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाएं, बालिकाएं और नागरिक उपस्थित रहे।









