Home डेली न्यूज़ ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक को हार्ट अटैक, ग्वालियर रेफर

ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक को हार्ट अटैक, ग्वालियर रेफर

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब महिला सुरक्षा शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक गणेश सिंह गौतम को ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए साथी कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हार्ट अटैक की पुष्टि की। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और सीएसपी अरुण सोनी मौके पर पहुंचे और उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने के चलते बेहतर इलाज के लिए प्रधान आरक्षक को एंबुलेंस से ग्वालियर रेफर करने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल ग्वालियर भेजा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here