Home डेली न्यूज़ 9 अप्रैल को होगा नौगांव सिविल अस्पताल का शुभारंभ

9 अप्रैल को होगा नौगांव सिविल अस्पताल का शुभारंभ

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात के रूप में सिविल अस्पताल के नव-निर्मित भवन का शुभारंभ 9 अप्रैल को किया जाएगा। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक अस्पताल भवन से क्षेत्रीय मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।शुभारंभ कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। अस्पताल के संचालन और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए नौगांव के बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल द्वारा भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ओपीडी सेवाओं की शुरुआत भी की।बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ माइनर और मेजर ऑपरेशन की सुविधा, ब्लड स्टोरेज यूनिट और सर्जरी जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।इस अस्पताल के शुरू होने से नौगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय या अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here