Home डेली न्यूज़ खून से लिखा ज्ञापन, धार्मिक भावना आहत होने पर कार्रवाई की मांग

खून से लिखा ज्ञापन, धार्मिक भावना आहत होने पर कार्रवाई की मांग

17
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया। ओमदत्त शुक्ला नामक युवक ने अपनी मांगों को लेकर खून से लिखा पत्र कलेक्टर को सौंपा। युवक ने पटना में हुए एक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक ग्रंथ का सार्वजनिक रूप से अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू समाज की भावनाएं आहत होने की बात कही।युवक ने ज्ञापन में इस घटना के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने दावा किया कि पहले से ही इस प्रकार की घटना की चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की ओर से इसे रोका नहीं गया। ओमदत्त शुक्ला ने खून से लिखे पत्र के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दे दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान इस तरह का मामला सामने आने से वहां मौजूद आम लोग भी हैरान रह गए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here