Home डेली न्यूज़ राम दरबार सेवा समिति का रक्तदान शिविर, 21 युवाओं ने लिया भाग

राम दरबार सेवा समिति का रक्तदान शिविर, 21 युवाओं ने लिया भाग

17
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के चौक बाजार क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री राम दरबार सेवा समिति द्वारा जिला चिकित्सालय के सहयोग से निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 21 लोगों द्वारा रक्तदान किए जाने की बात सामने आई है।समिति के सदस्य चौबे चौधरी ने बताया कि चौक बाजार स्थित राम दरबार पंडाल में हर वर्ष नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर में मौजूद चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने इसे समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। रक्तदान करने वालों में आशीष ताम्रकार, सचिन तिवारी, राकेश रैकवार, प्रदीप सुहाने, सौरभ अग्रवाल, राज चौरसिया, चौबे चौधरी, रितुराज सिंह चौहान, राहुल गुप्ता, मनीष ताम्रकार, मुकेश गुप्ता शामिल हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here