Home डेली न्यूज़ फाइनेंस कंपनी की साठगांठ से बाइक छीनकर बेचने का आरोप, एसपी से...

फाइनेंस कंपनी की साठगांठ से बाइक छीनकर बेचने का आरोप, एसपी से शिकायत

49
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ओंटापुरवा निवासी हरि पाल तनय पन्नालाल पाल (30 वर्ष) ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन सौंपकर बाइक छीने जाने का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में बताया कि उसने लगभग 3 वर्ष पहले हिन्दुजा फाइनेंस कंपनी से 20 हजार रुपए डाउन पेमेंट कर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमपी 16 जेडए 2974) फाइनेंस पर ली थी और 3540 रुपए की मासिक किश्त नियमित रूप से जमा करता रहा।पीडि़त के अनुसार अब वाहन की कोई किश्त बकाया नहीं है। इसके बावजूद 10 मार्च को सटई बाजार चौराहे पर पप्पू पटेल एवं शिवम पटेल ने उसे रोककर बकाया राशि का बहाना बनाते हुए जबरन उसकी बाइक छीन ली। हरि पाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी से मिलीभगत कर उसकी मोटरसाइकिल बेच दी। पीडि़त ने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here