Home डेली न्यूज़ किसान ने खेत में लगाए करीब 500 हरे गांजे के पौधे, पुलिस...

किसान ने खेत में लगाए करीब 500 हरे गांजे के पौधे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

29
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। पुलिस ने अवैध गांजा खेती के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 75 वर्षीय किसान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटू कुशवाहा पुत्र परमा कुशवाहा, निवासी पहरा, ने अपनी एक बीघा कृषि भूमि में गेहूं की फसल के बीच करीब 500 हरे गांजे के पौधे उगा रखे थे। इन पौधों का वजन 71 किलोग्राम के आसपास पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, बेटू कुशवाहा तंत्र-मंत्र की विद्या में पारंगत होने का दावा करता था। इसी कारण गांव के लोग उससे नफरत करते थे और डर के मारे उससे दूरी बनाकर रखते थे। तंत्र-मंत्र और गुणाई के भय से ग्रामीण उससे दूर रहते थे। आरोपी इसी डर का फायदा उठाकर खेत में गांजे की अवैध खेती कर अधिक मुनाफा कमाने के धंधे में लगा हुआ था।थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रीय को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी के खेत में अवैध गांजा उगाया गया है। सूचना पर टीआई आशुतोष श्रोत्रीय ने सादे कपड़ों में पुलिस टीम भेजकर खेत की वीडियोग्राफी कराई और हकीकत की पुष्टि की। इसके बाद वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने खेत से हरे गांजे के पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया। पौधों की संख्या करीब 500 के आसपास थी।पुलिस ने आरोपी बेटू कुशवाहा को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि क्या आरोपी का कोई नेटवर्क इससे जुड़ा है या नहीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here