Home डेली न्यूज़ बकस्वाहा में सड़क हादसा: घंटों एंबुलेंस का इंतज़ार करते रहे घायल के...

बकस्वाहा में सड़क हादसा: घंटों एंबुलेंस का इंतज़ार करते रहे घायल के परिजन

19
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। बकस्वाहा के गुगवारा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे ने एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर कर दिया है। आगारा निवासी राजेंद्र अहिरवार अपनी ससुराल गुगवारा जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा लाया गया, लेकिन वहां न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही एंबुलेंस की कोई व्यवस्था उपलब्ध थी। राजेंद्र दर्द से तड़पते रहे, जबकि उनके परिजन अस्पताल परिसर में मदद की गुहार लगाते रहे। करीब एक घंटे तक उचित उपचार और रेफर की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी।
परिजनों ने जब जिले के अधिकारियों से शिकायत की, तब कहीं जाकर एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान घायल और उनके परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस घटना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहरी नाराजगी व्याप्त हो गई है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आपातकालीन स्थिति में भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न होना कितना खतरनाक है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here