Home डेली न्यूज़ जिला पंचायत सीईओ के पिता ने नवजातों को भेंट किए कपड़े, प्रसूता...

जिला पंचायत सीईओ के पिता ने नवजातों को भेंट किए कपड़े, प्रसूता वार्ड में बांटी खुशियां

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में आज मानवीय संवेदनाओं की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया के पिता रमेश चंद्र अरजरिया ने अस्पताल पहुंचकर उस दिन जन्म लेने वाले सभी नवजात शिशुओं को नए कपड़े भेंट किए।इस नेक पहल का उद्देश्य नए मेहमानों का हार्दिक स्वागत करना और उनके परिवारों की खुशियों में शामिल होना था। इस अवसर पर डॉ. नीरज द्विवेदी सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। नवजातों के परिजनों ने इस सहृदयता की खुले दिल से सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया। रमेश चंद्र अरजरिया के इस कार्य ने न केवल जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि जिला अस्पताल के वातावरण को भी आत्मीयता और स्नेह से भर दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here