छतरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के कुशल नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन विश्वास ने एक बार फिर जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत किया है। पुलिस ने पिछले एक महीने में सक्रियता दिखाते हुए 110 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि वर्ष 2026 में अब तक कुल 211 मोबाइल फोन ट्रैक कर धारकों को सौंपे गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है।प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आज एसपी अगम जैन ने स्वयं मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए फोन सुपुर्द किए। मोबाइल वापस पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई धारकों ने बताया, हम तो अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ चुके थे। पुलिस की इस कार्यप्रणाली ने हमारा भरोसा जीत लिया है।ऑपरेशन विश्वास के तहत तकनीकी सेल की मदद से सीईआईआर पोर्टल और अन्य माध्यमों से मोबाइल ट्रैकिंग की जा रही है। इस अभियान से न केवल अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है, बल्कि आमजन की खोई हुई संपत्ति वापस लौटाने में भी तेजी आई है। एसपी अगम जैन ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें या सीईआईआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। समय रहते सूचना देने से तकनीकी मदद से फोन ट्रैक करना आसान हो जाता है।










