छतरपुर। पुलिस थाना सटई में निरीक्षक रूपनारायण पटैरिया का स्थानांतरण गौरिहार थाने पर होने के कारण एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह न केवल एक स्थानांतरण की औपचारिकता था, बल्कि उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, समर्पण और नेतृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।कार्यक्रम की अध्यक्षता चौकी प्रभारी कमला सिंह ने की। समारोह में थाना सटई के समस्त स्टाफ, पड़रिया चौकी के अधिकारी-कर्मचारी, डायल 112 टीम के सदस्य तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पटैरिया जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और अंगवस्त्र, कलम, धार्मिक पुस्तकें, तस्वीरें जैसी स्मृतिचिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।चौकी प्रभारी कमला सिंह ने श्री पटैरिया का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासनप्रियता और सरल व्यवहार के कारण वे सभी के प्रिय बने रहे। उन्होंने बताया, पटैरिया जी मृदुल और सरल भाषा के धनी हैं। उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वाह पूर्ण ईमानदारी और समर्पण से किया। उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। सभी उपस्थितजन भावुक होकर उनके साथ बिताए पलों और मार्गदर्शन को याद करते हुए आंसू बहाए।इस अवसर पर मुख्य रूप से चौकी पड़रिया प्रभारी कमला सिंह, एसआई तिलक सिंह, एएसआई जीतेन्द्र पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह, अरविंद रावत, थाना सटई का समस्त पुलिस स्टाफ, डायल 112 टीम के सदस्य, मिंटू राय, भुजबल जोशी, महेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










