
भारत देश के लोग दुनिया के कई देशों में बस गए हैं। देश के लोग अन्य देशों में रहने के बाद भी वह अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हैं। यह सनातन सभ्यता सबको जोडऩे का ही काम करती है। दुबई में रह रही एक महिला सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में महाराज जी के साथ चल रही है। भावना किसनानी नाम की महिला ने बताया कि वह 40 वर्ष से दुबई के अबूधाबी में रह रही है। उनके पति किराना व्यापारी है। परिवार को छोड़कर महाराज श्री की पदयात्रा में वह पूरे उत्साह से चल रही है। जब उससे पूछा गया कि वह पति और बच्चों को छोड़कर यात्रा में चल रही है क्या उसे किसी भी प्रकार का भय नहीं है तो उसका उत्तर था कि अपने घर से ज्यादा सुरक्षित यात्रा में है। भावना ने बताया कि वह लगातार पैदल चल रही है और उसे अंदर से एक अद्भुत शक्ति का अनुभव हो रहा है। इसी शक्ति के सहारे वह पिछले 7 दिनों से लगातार चलती आ रही है। इसी तरह एक अन्य बहन नेपाल से महाराज श्री के साथ चलती चली आ रही है। इस यात्रा में देश के कोने-कोने से लोग शामिल हुए हैं।








