Home डेली न्यूज़ बिजावर एसडीएम ने दी सफाई

बिजावर एसडीएम ने दी सफाई

39
0
Jeevan Ayurveda

केन-बेतवा लिंक परियोजना से संबंधित नियमविरुद्ध मुआवजे की मांग को लेकर विगत मंगलवार को बिजावर में हुए प्रदर्शन एवं घटनाक्रम के संबंध में एसडीएम बिजावर विजय द्विवेदी ने विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा आमजन को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पात्र व्यक्ति छूट गया है तो उसका सर्वे कर विस्तृत जांच की जाएगी और नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बारातियों से भी उलझ गए तथा मार्ग अवरुद्ध कर आमजन को परेशान किया गया। आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा वॉटर केनन का उपयोग किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here