Home डेली न्यूज़ पैसे मांगना युवक को पड़ा भारी, हाथ-पैर तोड़े

पैसे मांगना युवक को पड़ा भारी, हाथ-पैर तोड़े

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बसारी दरवाजा स्थित नूरानी कॉलोनी में पैसे के लेन-देन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। घटना बीते दिनों रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पैसे के लेन-देन के विवाद में जॉनी दादा और बाबा मंसूरी उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने दोपहिया वाहन के लोहे के सॉकर और डंडों से मोहम्मद आरिफ पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में आरिफ के दोनों हाथ टूट गए, पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं और सिर में भी गहरी चोट लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद घायल मोहम्मद आरिफ ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों जॉनी दादा और बाबा मंसूरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर मारपीट संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जांच में जुटे हैं।हालांकि, घायल फरियादी मोहम्मद आरिफ मंसूरी ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई सख्त कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित न्याय और उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की धमकियों के कारण इलाके में दहशत का माहौल है और उन्हें उचित सुरक्षा की भी आवश्यकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here