छतरपुर। गणतंत्र दिवस-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिले में मुख्य समारोह को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड में फाइनल परेड की रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल 26 जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। रिहर्सल के अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अर्जरिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। परेड, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुचारू एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।रिहर्सल में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्कूली बच्चों के दल शामिल हुए। अधिकारियों ने परेड की कमियों को चिह्नित कर सुधार के निर्देश दिए।यह आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में ही होगा, जहां सुबह निर्धारित समय पर ध्वजारोहण के बाद परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें।









