Home डेली न्यूज़ बसंत पंचमी पर धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजन

बसंत पंचमी पर धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजन

45
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की आराधना बड़ी ही हर्षोल्लास और धूमधाम से की गई। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी कराया गया।स्कूल परिसर में आयोजित इस धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम में बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और ज्ञान की देवी से विद्या प्राप्ति की कामना की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री भी भेंट की गई, ताकि वे अपनी पढ़ाई में और अधिक उत्साह से जुड़ सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट सतीश अग्रवाल, प्राचार्य के.एल. राय, प्रधानाचार्य रुद्रप्रताप सिंह पायक सहित बड़ी संख्या में बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर को यादगार बनाया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here