Home डेली न्यूज़ प्लॉट विवाद में भिड़ंत: लाठी-डंडों-बेसबॉल स्टिक से हुई मारपीट, 4 घायल

प्लॉट विवाद में भिड़ंत: लाठी-डंडों-बेसबॉल स्टिक से हुई मारपीट, 4 घायल

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच तेज विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठी, डंडे और बेसबॉल के डंडों से एक-दूसरे पर जमकर हमला किया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में भइयनलाल ताम्रकार को मामूली चोटें आईं, जबकि निक्की ताम्रकार, अभिषेक ताम्रकार और दूसरे पक्ष के सुभाष पांडे गंभीर रूप से घायल हुए। इन सभी को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।यह घटना छोटी बगराजन क्षेत्र में मुकेश साहू के घर के पीछे हुई। जानकारी के अनुसार, विवाद प्लॉट/जमीन के मालिकाना हक को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया।घायल निक्की ताम्रकार निवासी तमरयाई मोहल्ला ने बताया कि उनका एक परिचित/कर्मचारी सुधीर पांडे मोहल्ले में गुंडागर्दी करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी फैक्ट्री के दो-तीन लोगों पर हमला किया गया था। आज फिर 15-20 लोगों ने रॉड और बेसबॉल डंडे लेकर फैक्ट्री पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, आते ही मारना शुरू कर दिया। मेरे बड़े भाई अभिषेक ताम्रकार को मारा और फिर मुझे भी। जबरन पैसे मांग रहे थे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here