Home डेली न्यूज़ विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र बना अखाड़ा

विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र बना अखाड़ा

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड की परीक्षा के दौरान एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर हुए विवाद के बाद केंद्र प्रभारी ने छात्रों के साथ मारपीट कर दी। परीक्षा देने आए भविष्य के शिक्षकों और केंद्र प्रभारी के बीच तीखी झड़प इतनी बढ़ गई कि शिक्षा का मंदिर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित बीएड परीक्षा के दौरान छात्र कुप्रबंधन और असुविधाओं को लेकर केंद्र प्रभारी से शिकायत कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संवाद के दौरान बात बिगड़ गई और केंद्र प्रभारी ने अपना आपा खोते हुए छात्रों पर हाथ उठा दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह शैक्षणिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर छात्रों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है। पीडि़त छात्रों का आरोप है कि उन्हें न केवल शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया, बल्कि उनके भविष्य को लेकर धमकियां भी दी गईं। इस गंभीर मामले के प्रकाश में आने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी ठोस दंडात्मक कदम की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी अभद्रता का वीडियो बना लिया, जो अब सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है और छात्र समुदाय में इसे लेकर भारी असंतोष व्याप्त है।
अधीक्षक बोले- छात्र ने दिया माफीनामा
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में परीक्षा बैठक व्यवस्था एवं प्रवेश के दौरान मारपीट से जुड़ी घटना के संबंध में प्रथम पाली अधीक्षक डॉ अशोक निगम एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ आरएस सिसौदिया ने बताया कि बीएड के छात्र राहुल अहिरवार द्वारा इस संबंध में माफीनामा दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here