
बक्सवाहा। नगर में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उभरता हुआ ऊर्जा संक्रमण विषय पर एक विशेष गेस्ट लेक्चरर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 25 एमपी बटालियन की कमान अधिकारी कर्नल नितिन थापा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों को ऊर्जा संक्रमण के महत्व और उसके प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार राय ने की और शिक्षक उमराव पटेल एवं हिना अली ने अपने विचार व्यक्त कियेद्य उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और छात्रों को ऊर्जा संकट, ऊर्जा संक्रमण और नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। भूगोल विषय के व्याख्याता राकेश यादव ने इस अवसर पर ऊर्जा संक्रमण की वैश्विक दृष्टिकोण पर चर्चा की और इसकी पर्यावरणीय प्रभावों को रेखांकित किया। अंकित जैन ने ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों जैसे सौर ऊर्जा ,पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा के विषय में जानकारी दी। वही श्री दुर्गा प्रसाद साहू ने अपने विचार साझा किए और छात्रों को ऊर्जा के संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं केयरटेकर अंकित जैन ने इस कार्यक्रम के समापन पर सभी को धन्यवाद किया और एनसीसी के महत्व को रेखांकित किया।








