रपुर। श्रीनंदेश्वर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मुड़ेरी में पिछले 15 दिनों से चल रही मुड़ेरी प्रीमियर लीग का आज फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। फाइनल में चंदला टीम ने कटहरा टीम को 6 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट की विजेता टीम बनकर इतिहास रचा।
यह मैच गांव के मैदान पर भारी उत्साह के बीच खेला गया, जहां दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन चंदला टीम की बेहतरीन रणनीति और टीमवर्क ने अंतत: जीत दिलाई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए समर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि पूरी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओम दत्त शुक्ला को मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद ईनामी राशि के साथ-साथ सभी खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों और दर्शकों ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। टूर्नामेंट के आयोजक ब्रह्म अवध कांत गर्ग, संयोजक मुकेश शुक्ला, संजय सिंह दादू शुक्ला, राजेंद्र सिंह, नरेश गर्ग, विकास तोमर, अशोक बाजपेई, विकास तिवारी, सलीम खान, रोहित सिंह एवं समिति के सभी सदस्यों ने इस आयोजन को शानदार ढंग से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं ग्राम सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कांत उर्फ पप्पू गर्ग ने कहा, खेल युवाओं को ऊर्जा प्रदान करता है और उन्हें स्वस्थ रखता है। अगले वर्ष और भी बेहतर व्यवस्थाओं के साथ यह क्रिकेट आयोजन जारी रहेगा।









